PM Svanidhi Yojana 2024: रेहड़ी पटरी लगाने वालों को लोन की सुविधा देना

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्ट्रीट Venders की मदद से एक नई योजना को शुरू किया है इस योजना का नाम PM Svanidhi Yojana 2024 है। इस योजना में स्ट्रीट Venders को अपना खुद का रोजगार फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए सरकार के द्वारा ₹50 हजार तक लोन दिया जाता है।

इस योजना के अंतर्गत अच्छी आय कमाने के लिए भारत सरकार लोन के साथ-साथ आपको सब्सिडी भी देती है। इसमें सरकार के द्वारा रेहड़ी वालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिना किसी गारंटी और कम ब्याज दरों पर लोन दिया जाता है। अगर आप भी स्ट्रीट वेंडर्स है तो यह योजना आपके लिए अच्छी साबित होने वाली है, क्योंकि इस योजना के जरिए देश के लगभग 50 लाख से अधिक छोटे व्यापारियों को लाभ दिया जा रहा है।

आज हम बात करेंगे PM Svanidhi Yojana 2024 क्या है, इसका उदेश्य क्या है, आवेदन करने के लिए किस तरह के दस्तावेज होने चाहिए, आवेदक की आयु सीमा क्या होनी चाहिए, आवेदक की पात्रता क्या होनी चाहिए, इस योजना से आवेदक को क्या लाभ होगा, इस तरह के आपके जितने भी सवाल है, उन सभी का लाभ आपको आगे इसी आर्टिकल में मिलेगा. अगर आपको भी इसके बारे में पूरी जानकरी चाहिए तो आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े.

PM Svanidhi Yojana 2024 Highlights

योजना का नामPM Svanidhi Yojana 2024
योजना की शुरुआत कब हुई2020
योजना को शुरू कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यरेहड़ी पटरी लगाने वालों को लोन की सुविधा देना
योजना से लाभार्थीStreet Venders
योजना की आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन या ऑफलाइन

PM Svanidhi Yojana 2024 क्या है?

PM Svanidhi Yojana को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के द्वारा 2020 में शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर को व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार के द्वारा लोन उपलब्ध करवाया जाता है। साथ ही सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि अलग-अलग तरीके से दी जाती है।

इस योजना में स्ट्रीट वेंडर को अपना रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त में ₹10000 का लोन दिया जाता है, जबकि वहीं दूसरी किस्त में ₹20000 का लोन दिया जाता है और तीसरी किस्त में ₹50000 तक का लोन दिया जाता है। जिससे वह अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।

PM Svanidhi Yojana 2024 का उद्देश्य

PM Svanidhi Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य देश के सभी रेहड़ी पटरी वाले नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है जिसके लिए भारत सरकार के द्वारा इस योजना के जरिए ₹50000 तक का लोन बिना किसी गारंटी के साथ दिया जा रहा है। ताकि इस योजना का लाभ लेकर स्ट्रीट वेंडर अपने व्यवसाय को और अधिक मजबूत कर सके इस योजना के अंतर्गत डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

PM Svanidhi Yojana 2024 के लाभ और विशेषताएं

  • इस योजना में बिना किसी गारंटी के सरकार के द्वारा लोन उपलब्ध कराया जाता है।
  • इस योजना में व्यवसाय करने वाले व्यक्ति को ₹10000 से लेकर ₹50000 तक का लोन दिया जाता है।
  • अगर लोन लेने वाला व्यक्ति अपना लोन समय पर जमा करता है तो उसको 7% की अतिरिक्त सब्सिडी पर छूट दी जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त में लिए गए लोन को आपको 12 महीने के अंदर चुकाना होता है।

PM Svanidhi Yojana 2024 की पात्रता

  • पीएम स्वनिधि योजना का लाभ केवल भारतीय नागरिक के स्ट्रीट वेंडर्स को ही दिया जाएगा।
  • जिन स्ट्रीट वेंडर्स के पास अपना खुद का पहचान पत्र होगा।
  • पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए आपकी आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

PM Svanidhi Yojana 2024 किसके लिए है?

PM Svanidhi Yojana 2024 उन Street Venders के लिए है जो अपना खुद का स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं लेकिन उनके पास पैसों की कमी है तो इसके लिए सरकार उन्हें ₹50000 तक का लोन उपलब्ध करवाती है जिससे वह अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं।

PM Svanidhi Yojana 2024 के लिए जरूरी Documents

  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड प्रमाण पत्र
  • शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जारी पहचान प्रमाण पत्र
  • बैंक की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

PM Svanidhi Yojana 2024 Main Registration कैसे करें

क्या आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, लेकिन आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया नहीं पता है, तो आप इसके लिये आवेदन कर सकते है, और इस योजना का लाभ ले सकते है. इसकी आवेदन करने की पूरी जानकरी हमने यह्हा नीचे बताई है.

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की Official Website पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने Login का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक करना है फिर आपके सामने एक Applicant के ऑप्शन क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने मोबाइल नंबर और Capture Code डालने के लिए कहा जाएगा।
  • उसके बाद Request OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने एक इस योजना से जुड़ा आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस आवेदन फार्म को आपको बहुत ही सावधानीपूर्वक भरना है।
  • और मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • उसके बाद अब अंत में Submit कर दें।

इसे भी पढ़े:

PM Svanidhi Yojana 2024 Ka Helpline Number

PM Svanidhi Yojana 2024 का हेल्पलाइन नंबर 1800-11-1979 है, जिस और आप प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

FAQs

PM Svanidhi Yojana 2024 क्या है?

PM Svanidhi Yojana को प्रधानमंत्री ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है जिसका सीधा लाभ स्ट्रीट वेंडर को दिया जा रहा है।

PM Svanidhi Yojana 2024 की शुरुआत कब हुई?

PM Svanidhi Yojana की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में की थी।

PM Svanidhi Yojana 2024 का उद्देश्य क्या है?

PM Svanidhi Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को लोन देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।

PM Svanidhi Yojana 2024 का Registration कैसे करें?

PM Svanidhi Yojana 2024 के लिए आप आवेदन उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Online कर सकते हैं।

Leave a Comment